क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगें कि-1. क्या यह बात सही है कि वर्ष-2018-19 में केन्द्रीय जल आयोग नई दिल्ली द्वारा जल संसाधन विभाग, बिहार, पटना के सकरी-नाटा नदी जोड़ो योजना का डी0पी0आर0 रिवीजन करने के लिए वापस भेजा गया है, परन्तु आज तक डी0पी0आर0 रिवीजन का कार्य प्रारम्भ नहीं किया गया है;2. क्या यह बात सही है कि राज्य सरकार की नदी जोड़ योजनान्तर्गत नवादा जिला में सकरी-नाटा नदी जोड़ो योजना से नहीं जुड़े होने के कारण प्रखण्ड-अकबरपुर, नवादा, रोह, कौवाकोल, वारिसलीगंज, पकरीवरावाॅ, काशीचक सहित शेखपुरा जिला के प्रखण्ड-अरियरी, चेवाड़ा एंव शेखपुरा के 40000 चालीस हजार हेक्टयर कृषि योग्य भूमि में सिंचाई नहीं हो पाती है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार कबतक सकरी-नाटा नदी जोड़ो योजना का डी0पी0आर0 रिवीजन कर केन्द्रीय जल आयोग से स्वीकृत करवाकर इस योजना को कार्यान्वित करवाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?