क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि: -1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला के नारायणपुर अंचल अंतर्गत नगरपाड़ा मौजा एराजी , खाता -183 ,खेसरा -876,879 एवं 880 , रकवा 01 एकड़ 90 डीसमिल जमीन जमाबंदी - 183 में दर्ज है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त जमीन भातु बाबा स्थान के नाम से जमाबंदी है एवं उसको सेवायत दखल कर लिया है ;3. यदि उर्पयुक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो उक्त भातु बाबा स्थान के जमीन जिसे सेवायत द्वारा दखल कर लिया गया है की जाँच कराना चाहती है , हाँ तो कब तक नहीं तो क्यों ?