क्या मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला के अमदाबाद प्रखण्ड अन्तर्गत जंगलाटाल पंचायत में थाना संख्या-651, तौजी संख्या-1172, खाता संख्या-99, खेसरा संख्या-111, रकवा-0.04 डि0 में सहनी टोला, भवानीपुर में बने सामुदायिक भवन पर महेश चौधरी, पिता-स्व0 लक्ष्मी चौधरी, ग्राम-भवानीपुर, थाना-अमदाबाद, जिला-कटिहार अवैध कब्जा कर रखा है, यदि हाँ, तो क्या सरकार उक्त सामुदायिक भवन को अतिक्रमणमुक्त कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?