Back to Legislative Questions Repository
Q.No 2701Starred Question Listed

समयबद्ध योजना

श्री रोहित पाण्डेय (156) (भागलपुर ) स्वास्थ्य विभाग 27 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर स्थित आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल को मॉर्डन आयुर्वेदिक कॉलेज के रूप में विकसित करने की योजना भूमि हस्तांतरण लंबित रहने के कारण अटकी हुई है,2. क्या यह बात सही है कि कॉलेज परिसर में निकट उपलब्ध सरकारी भूमि के हस्तांतरण की फाईल संबंधित विभाग में लंबित है, जिसके कारण भवन विस्तार, पंचकर्मा सुविधा के विकास तथा अन्य आधारभूत संरचनाओं का कार्य प्रारंभ नहीं हो पा रहा है,3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार आवश्यक भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करना पंचकर्मा केन्द्र के विस्तार, संसाधन उपलब्ध कराने एवं अस्पताल / कॉलेज के उन्‍नयन हेतु विशेष फंड उपलब्ध कराने की कोई समयबद्ध योजना रखती है, यदि हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
27 फरवरी 2026
Member
श्री रोहित पाण्डेय (156) (भागलपुर )
Department
स्वास्थ्य
Ministry
स्वास्थ्य विभाग
MLA Profile
ROHIT PANDEY (156)
ROHIT PANDEY (156)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Bhagalpur - Bhagalpur (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
B-049-099 New Shivpuri Colony, Tilkamanjhi, Bhagalpur