क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग यह बतलाने कि कृपा करेगे किः-(1) क्या यह बात सही है कि गया जी जिला के आमस प्रखंड अंतर्गत पंचायत रामपुर के ग्राम ढिबरा से नौगढ़ गांव जाने के क्रम में मदाड़ नदी पर पुल नही रहने के कारण बरसात के दिनो में ग्राम नारायणपुर लैम्बुूआ, पतेज, ताराडिह, मंझौलीया समेत दर्जनो गाॅव के लोगों का अवागवन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है यदि हां तो सरकार उक्त नदी पर पुल का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है नही, तो क्यों ?