क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगें कि - क्या यह बात सही है कि भोजपुर जिलान्तर्गत बिहिया प्रखंड के बिहिया बाजार से टियर गांव तक सड़क कम चौड़ी होने के कारण बड़े वाहन एवं छोटे वाहन का हजारों की संख्या में आवागमन होता है, जिसके कारण आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है ; यदि हां ,तो सरकार उक्त सड़क का चौड़ीकरण कब तक करवाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?