क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सीतामाढ़ी जिला के बोखड़ा प्रखण्ड अन्तर्गत् ग्राम पकटोला से चकौती पथ में हेमदा नदी पर उच्चस्तरीय पुल का निर्माण कार्य प्रारंभ की तिथि 13.10.2023 एवं कार्य पूर्ण की तिथि 12.20.2024 निर्धारित होने के बाद भी आज तक पुल निर्माण का कार्य प्रारंभ विभाग द्वारा नहीं कराया जा सका है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त नदी पर उच्चस्तरीय पुल का निर्माण कार्य प्रारंभ नही कराने वाले दोषी पदाधिकारी पर कार्रवाई एवं संवेदक को ब्लैक लिस्टेड कर पुल का निर्माण कब तक कराना चाहती है, नही तो क्यों?