क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत रानीगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत विशनपुर के वार्ड नं0 06 और वार्ड 7 के पास मोहड़ा घाट/ सोक्षा घाट पर पुल नहीं होने के कारण आस पास के ग्रामीण जनता को आने जाने में कठिनाई होती है एवं ग्रामीण बच्चे विद्यालय नहीं जा पाते है, यदि हां, तो सरकार कबतक उक्त घाट पर पुल निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?