क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि वैशाली जिलान्तर्गत महनार प्रखण्ड एवं महनार नगर परिषद क्षेत्र मे विगत कई वर्षों से लगातार भीषण बाढ़ आती है , जिससे बड़े पैमाने पर जान माल की क्षति एवं फसल की बर्बादी होती है, यदि हाँ ,तो सरकार प्रत्येक वर्ष होने बाले बाढ़ से इस क्षति को रोकने के लिए कबतक बांध का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं ,तो क्यों ?