क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि ग्रामीण टोला संपर्क निश्चय योजना (GTSNY) के तहत ग्रामीण क्षेत्रों मे 100 से 249 तक के आबादी बाले बसावटों एवं टोलों को बारहमासी पक्की सड़कों से जोड़कर सम्पर्कता प्रदान करना है;2. क्या यह बात सही है कि वैशाली जिलाअंतर्गत महनार विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत जंदाहा एवं महनार प्रखंडों मे अनेक बसावटें /टोले सम्पर्कता से वंचित है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार उक्त दोनों प्रखंडों के बसावटें को बारहमासी पक्की सड़कों से जोड़कर सम्पर्कता प्रदान कब तक करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?