क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिला के घोघरडीहा, मधेपुरा एवं भेजा प्रखंडों में जल जमाव लगा रहता है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त प्रखंडों में रेलवे के उच्चे ट्रैंक निर्माण और पुराने ड्रैनेज बाधित होने के कारण प्रतिवर्ष हजारो एकड़ कृषि जलमग्न रहती है तथा घोघरडीह-हटनी पथ सहित कई रेल अंडरपासों में जल जमाव के कारण आवागमन बाधित रहता है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार मधुबनी जिला के घोघरडीहा, मधेपुर एवं भेजा प्रखंडों में विशेष ड्रेनेज मास्टर प्लान की व्यवस्था कर स्थायी जल निकासी करने का विचार रखती, हां तो कबतक, नहीं तो क्यों?