क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिला के नगर पंचायत फुलपरास एवं घोघरडीहा के ग्रामीण हाटों में जल जमाव रहता है, जिसके कारण व्यापारिक प्रतिष्ठान प्रभावित होता है, एवं आवागमन में कठिनाई होती है, यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त नगर पंचायतो के ग्रामीण हाटों में उच्च क्षमता वाले ड्रैनेज की व्यवस्था करा कर जल जमाव से मुक्ति दिलाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यो ?