क्या मंत्री, भवन निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिला अन्तर्गत ग्रामीण कार्य प्रमंडल, पकड़ीदयाल का कार्यालय वर्तमान में पकड़ीदयाल में न होकर किराए के भवन में मोतिहारी में संचालित हो रहा है?2. क्या यह बात सही है कि पकड़ीदयाल अनुमंडल एवं प्रखंड कार्यालय परिसर में ग्रामीण कार्य प्रमंडल के स्थायी कार्यालय भवन के निर्माण हेतु पर्याप्त सरकारी भूमि उपलब्ध है?3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार ग्रामीण कार्य प्रमंडल, पकड़ीदयाल के लिए पकड़ीदयाल में ही कार्यालय भवन के निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?