क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही है कि पूर्णियाँ जिलान्तर्गत बड़हरा कोठी, भवानीपुर, रूपौली से पूर्णियाँ, कटिहार, भागलपुर,मधेपुरा एवं पटना के लिए बस एवं छोटी गाड़ियों का परिचालन होता है, परन्तु उक्त बस स्टैंड में यात्री ठहराव हेतु प्रतिक्षालय भवन, एवं शुलभ शैचालय नहीं होने से आम यात्रियों को कठिनाई होती है, यदि, हाँ तो सरकार कबतक उक्त बस स्टैंड में प्रतिक्षालय भवन एवं शुलभ शौचालयका निमार्ण कराने की विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?