क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग यह बतलाने कि कृपा करेगे किः-(1) क्या यह बात सही है कि गयाजी जिला के आमस प्रखंड अंतर्गत पंचायत कलवन के ग्राम करमाईन से बिछुआ आहर को जोडने के लिए बडकी नहर पर पुल का निर्माण नहीं होने के कारण ग्राम बेलदार बिगहा, नदीयावा, नदियाईन, समेत दर्जनो गाॅव के लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है यदि हां तो सरकार उक्त नहर पर पुल का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है नहीं, तो क्यों ?