क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिला अन्तर्गत बरौनी जंक्शन के पास रेलवे गुमटी नं0-07 बी पर आर0 ओ0 बी0 पहुँच पथ के निर्माण के लिए निविदा की प्रक्रिया हो चुकी है, परन्तु उक्त आर0 ओ 0 बी0 पहुँच पथ का निर्माण कार्य अभी तक प्रारम्भ नहीं हुआ है; यदि हाँ तो सरकार उक्त आर0 ओ 0 बी0 का निर्माण कार्य कब तक प्रारंभ कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?