क्या मंत्री, सहकारिता विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगें किः-1 क्या यह बात सही है कि नवादा जिलान्तर्गत प्रखण्ड-पकड़ीवरावॉ के कोनन्दपुर पंचायत में पैक्स गोदाम बहुत ही छोटा है, जिसके कारण अनाज के भण्डारण में परेशानी हो रही है;2 क्या यह बात सही है कि कोनन्दपुर पंचायत में पैक्स का गोदाम निर्माण करने हेतु सरकारी जमीन भी उपलब्ध है;3 यदि उपर्युक्त खंडों के उतर स्वीकारात्मक है तो सरकार कब तक उक्त पंचायत में बड़ा पैक्स गोदाम का निर्माण करना चाहती है, नहीं तो क्यों ?