क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट भाषण में सरकार ने आधिकारिक रूप से घोषणा की थी कि बेगूसराय जिला में कैंसर मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एक समर्पित कैंसर अस्पताल की स्थापना की जाएगी,2. क्या सरकार यह बतलाना चाहती है की उक्त घोषणा के अनुपालन में अब तक भूमि चयन और राशि स्वीकृति की प्रक्रिया लंबित है,3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कब तक बेगूसराय जिला में कैंसर अस्पताल स्थापित कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?