Back to Legislative Questions Repository
Q.No 872Starred Question Listed

जन वितरण प्रणाली की दुकान खोलना

श्री राणा रणधीर (18) (मधुबन) खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग 12 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिलान्तर्गत फेनहारा प्रखंड के मनकरवा पंचायत के वार्ड संख्या-1, 2, 3, 4 एवं 10 में वर्तमान में एक भी जन वितरण प्रणाली (पी०डी०एस०) की दुकान नहीं है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त वार्डों के निवासियों को राशन प्राप्त करने हेतु 5 कि0मी0 दूर मड़पा या कालुपाकर में स्थित पी०डी०एस० दुकानों पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे उन्हें कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है;यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार जनहित में मनकरवा पंचायत के उपर्युक्त वार्डों में कबतक आवश्यकतानुसार नवीन जन वितरण प्रणाली की दुकान स्वीकृत कराने का विचार रखती है; नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
12 फरवरी 2026
Member
श्री राणा रणधीर (18) (मधुबन)
Department
खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
Ministry
खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग
MLA Profile
RANA RANDHIR (18)
RANA RANDHIR (18)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Madhuban - East Champaran (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Date of Birth
22 Jan 1976
Address
Village - Banjaria, Post Office - Krishnanagar, Police Station - Madhuban, Block - Madhuban, District - East Champaran, Bihar, Pin - 845420