क्या मंत्री, सामान्य प्रशासन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:—1.क्या यह बात सही है कि सीमांचल क्षेत्र के पूर्णिया जिला अंतर्गत बनमनखी अनुमंडल में विगत लगभग 10 महीनों से उपसमाहर्ता भूमि सुधार (DCLR) का पद रिक्त है;2. क्या यह बात सही है कि DCLR के पदस्थापना के अभाव में भूमि सुधार, दाखिल-खारिज, परिमार्जन, भू-विवादों के निष्पादन एवं राजस्व प्रशासन के कार्य प्रभावित हो रहे हैं;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार कब तक उक्त अनुमंडल में DCLR की पदस्थापना कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?