क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि नवादा जिला अंतर्गत प्रखण्ड मुख्यालय पकरीवरावाॅ दो ग्राम पंचायत तथा पकरीवरावाॅ उतरी एवं पकरीवरावाॅ दक्षिणी में विभक्त है जिसकी आबादी 50000 पचास हजार से अधिक है जहाँ पुलिस अनुमंडल मुख्यालय, प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय, विद्युत विभाग का अवर प्रमण्डल कार्यालय सहित कई सरकारी बैंक अवस्थित है परन्तु पकरीवरावाॅ को ग्राम पंचायत रहने के कारण वहाॅ के निवासियों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ता है।2. यदि उपरोक्त खंड के उतर स्वीकारात्मक है तो सरकार पकरीवरावाॅ उतरी एवं दक्षिणी ग्राम पंचायत को मिलाकर नगर पंचायत का दर्जा देने की विचार रखती है , हाॅ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?