क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि गया जी जिला के बोधगया नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत नये भवनों के निर्माण से सम्बन्धित नक्शा विगत 10-12 वर्षो से पास नहीं होने के कारण कई अंतराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के होटल एवं सुपर स्पेशलिटि अस्पताल का निर्माण नही होने से आमजनों को उच्च स्तरीय सुविधा प्राप्त नहीं हो पा रही है, साथ ही सरकार को राजस्व की हानि हो रही है; यदि हाँ तो सरकार कबतक बोधगया नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत नया नक्शा पास कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?