क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल, मोतिहारी पुराना अस्पताल है, जो लगभग 30 एकड़ जमीन में स्थित है जहां मरीज के परिजन के आने-जाने हेतु जर्जर सड़क और नाला नही होने के कारण हल्की बारिश पर भी जल-जमाव हो जाता है यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त सदर अस्पताल परिसर में जर्जर सड़क एवं नालों का निर्माण कराने का विचार सरकार रखती है, नहीं तो क्यों ?