क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला के कहलगांव प्रखण्ड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (PHC), कहलगाँव का भवन अत्यंत जर्जर है तथा वर्षा ऋतु में छत से पानी टपकने के कारण स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में भारी कठिनाई होती है;2 . यदि उपर्युथ्त खंड के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार कबतक उक्त स्वास्थ्य केन्द्र के भवन के जीर्णोद्धार (Renovation) अथवा नये भवन के निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?