क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि अररिया जिलांतर्गत जोकीहाट प्रखंड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,सिकटिया हाट तथा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,पेचैली का भवन नहीं है, जिसके कारण उक्त अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कार्यरत नहीं हैं, यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के भवन निर्माण कराने का विचार रखती है नहीं तो क्यों?