क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:1. क्या यह बात सही है कि लोकनायक जय प्रकाश नारायण सुपर स्पेशियलिटी ऑर्थो अस्पताल को सुपर स्पेशियलिटी के रूप में विकसित करने हेतु मानक के अनुरूप 140 पद का स्थायी सृजन वर्ष 2011 में हुआ था;2. क्या यह बात सही है कि परामर्शी के पद के लिए पूर्व से तय मानक के अनुरुप एम०एस०(ऑर्थो) होना अनिवार्य है;3. क्या यह बात सही है कि तय मानक के विपरीत परामर्शी के पद पर एम० एस० (ऑर्थो) से निम्न डिग्री वाले चिकित्सक कार्यरत है ;4. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त स्पेशियलिटी अस्पताल में कार्यरत वैसे परामर्शी जिनके पास तय अर्हता नहीं है, के विरुद्ध कौन सी करवाई करना चाहती है, नहीं तो क्यों ?