क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिलान्तर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मनीगाछी में भवन की कमी है;2. क्या यह बात सही है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मनीगाछी में स्त्री एवं बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक का पदस्थापन नहीं है, जिसके कारण रोगियों को कठिनाइयाँ हो रही है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मनीगाछी का भवन निर्माण करने के साथ-साथ स्त्री रोग एवं बाल रोग विशेषज्ञ की पदस्थापन का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?