Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1019Starred Question Listed

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मान्यता

श्री गोपाल कुमार अग्रवाल (53) (ठाकुरगंज) स्वास्थ्य विभाग 13 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिला अंतर्गत ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय अवस्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केेंन्द्र परिसर में वर्ष 2022 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का भवन स्वास्थ्य विभाग द्वारा हस्तगत किए जाने के बावजूद अब तक पीएचसी ठाकुरगंज को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में स्वीकृति प्रदान नहीं की गई है;2. क्या यह बात सही है कि उपरोक्त स्वास्थ्य केन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र के रूप में स्वीकृति प्राप्त नहीं होने के कारण स्वीकृत चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के पदों का लाभ उपरोक्त स्वास्थ्य केंद्र को नहीं मिल पा रहा है ;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है  तो सरकार कब तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठाकुरगंज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में स्वीकृति प्रदान करते हुए, CHC के मानक के अनुसार चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति करने का विचार रखती हैं, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
13 फरवरी 2026
Member
श्री गोपाल कुमार अग्रवाल (53) (ठाकुरगंज)
Department
स्वास्थ्य
Ministry
स्वास्थ्य विभाग
MLA Profile
GOPAL KUMAR AGARWAL (53)
GOPAL KUMAR AGARWAL (53)
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Thakurganj-Kishanganj (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Dak Bungalow Road Thakurganj District Kishanganj Bihar Pin Code 855116