Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1016Starred Question Listed

स्वास्थ्य कर्मियों की उपलब्धता

श्री राम सिंह (04) (बगहा) स्वास्थ्य विभाग 13 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -1. क्या यह बात सही है कि पश्चिम चंपारण जिला अंतर्गत अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में अल्ट्रासाउंड टेकनीशियन की कमी के कारण केवल गायनी मरीजों को छोड़कर किसी अन्य मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है;2. क्या यह बात सही है कि बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में 31 डॉक्टरों के जगह पर केवल 17 डॉक्टरों की उपलब्धता है एवं 51 नर्स, सहायक नर्स के स्थान पर केवल 17 कार्यरत हैं। जिससे मरीजों के इलाज में कठिनाई हो रही है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार कब तक, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में अल्ट्रासाउंड टेकनीशियन और चिकित्सकों एवं सहायक नर्सों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
13 फरवरी 2026
Member
श्री राम सिंह (04) (बगहा)
Department
स्वास्थ्य
Ministry
स्वास्थ्य विभाग
MLA Profile
RAM SINGH (04)
RAM SINGH (04)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Bagaha - West Champaran (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Date of Birth
12 Aug 1955
Address
Village+PO- Bhawal, PS- Ramnagar, District- West Champaran, 845106