क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिलान्तर्गत बेगूसराय प्रखण्ड के मोहनपुर पंचायत स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मोहनपुर का भवन काफी पुराना होने के कारण पूर्णतः जर्जर हो चुका है एवं छत और दीवारों से प्लास्टर टूटकर गिर रहा है, जिससे ईलाज कराने आने वाले मरीजों, तैनात चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के साथ कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है, यदि हाँ तो सरकार सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, उक्त जर्जर भवन को ध्वस्त कर, नए भवन का निर्माण यथाशीघ्र कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?