क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -क्या यह बात सही है कि मधाुबनी जिलान्तर्गत बाबूबरही प्रखण्ड के कमला बलान एवं सोनी नदी के त्रिवेणी संगम में पिपरा घाट अवस्थित है उक्त घाट में हर वर्ष कार्तिक पुर्णिमा के अवसर पर भव्य मेला लगता है जिसमें लाखों श्रद्धालुगण स्नान, मुंडन आदि संस्कारों के लिए आते हैं परन्तु उक्त स्थल पर पर्यटकीय सुविधााओं का अभाव है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त स्थान को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने एवं पर्यटकीय सुविधाा सीढी घाट, सौंदर्यीकरण, स्थायी यात्री शेड, शौचालय एवं हाई मास्ट लाइट आदि का निर्माण कराने का विचार रखती है, नही तो क्यों ?