क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि:-क्या यह बात सही है कि दरंभगा जिलान्तर्गत अलीनगर विधान सभा क्षेत्र के तारडीह प्रखण्ड में उजान बरियाही स्थित अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र (ए0पी0एच0सी0) का भवन जर्जर है तथा चहारदीवारी भी नहीं है, रहनें के कारण असामाजिक तत्व एवं पशु प्रवेश कर जाते हैं, जिससे स्वास्थ्य कर्मियोें एवं मरिजों को पेरशानी होती है, यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त स्वास्थ्य केन्द्र को सुचारू रूप से चलाने एवं सुरक्षा दृष्टिकोण से चहारदीवारी निर्माण कराने का विचार रखती है नहीं, तो क्यों ?