क्या मंत्री ,स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि:-1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी) स्थित रविन्द्रनाथ आयुर्वेद कॉलेज एवं अस्पताल लंबे समय से बंद पड़ा है, जिस कारण छात्रों को आयुर्वेद की शिक्षा प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है और क्षेत्र की जनता एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र से वंचित है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त आयुर्वेद कॉलेज के भवन, आधारभूत संरचना और संसाधनों का उपयोग करते हुए पुनः संचालित कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों ?