क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि1. क्या यह बात सही है कि स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजो को ऑनलाइन ओपीडी पर्चा लेने के लिए मरीजों का मोबाइल नंबर अनिवार्य है जिसपर ओटीपी आता है,2. क्या यह बात सही है कि गरीब परिवार एवं बुजुर्ग पुरूष ,महिला के पास मोबाइल नहीं होने एवं संचालन का ज्ञान नहीं होने के कारण स्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी पर्चा नही कटने से ईलाज से वंचित रह जाते है,3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार स्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी पर्चा के लिए मरीज के मोबाइल नंबर की अनिवार्यता को समाप्त कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक,नहीं तो क्यो?