क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला के कहलगांव नगर पंचायत के मध्य में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (P.H.C), कहलगांव का अनुमंडल अस्पताल बनने के बाद से इस केन्द्र की घोर अनदेखी की जा रही है?2. क्या यह बात सही है कि इस (P.H.C) में पूर्व में मिलने वाली मूलभूत सुविधाएं जैसे-प्रसव (Delivery), ब्लड टेस्ट, एक्स-रे (X-Ray) एवं बेड की सुविधा पूर्णतः बंद कर दी गई है, जिसके कारण नगर पंचायत के 17 वार्डों की जनता, विशेषकर वयो वृद्ध नागररिक, जो शहर के बीचों-बीच ईलाज हेतु इस केन्द्र पर निर्भर है, उन्हें भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीाकरात्मक है, तो क्या सरकार स्थानीय वृद्वों और आम नागररिकों की सहुलियत हेतु इस पीएचसी में पुनः प्रसव, पैथालाॅजी जांच और बेड आदि की मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?