क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि:-1. क्या यह बात सही है कि पश्चिम चंपारण जिलान्तर्गत प्रखंड-बगहा-2 के सेमरा बाजार में 30 बेड का सेमरा रेफरल अस्पताल बनकर तैयार है, किन्तु डॉक्टर, नर्स, और अन्य कर्मियों (मानव बल ) की कमी रहने के कारण मरीज को ईलाज के बिना अन्यत्र अस्पताल में रेफर किया जाता है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त अस्पताल में स्वास्थ्य संबंधी उपकरण और दवा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार कबतक उक्त अस्पताल में चिकित्सक तथा चिकित्सा से संबंधित कर्मियों (मानव बल) की प्रति नियुक्ति एवं दवाईयाँ उपलब्ध कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?