क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिलान्तर्गत फुलपरास प्रखण्ड के सुग्गापट्टी गाँव में भारती चौक से अशोक पेड़ तक लगभग 01 कि0मी0 11 हजार वोल्ट का तार गुजरा है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त गाँव के बीचो बीच 11 हजार वोल्ट का तार गुजरने से गाँव वालों को हमेशा दुर्घटना होने की आशांका बनी रहती है;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त गाँव में कॉभरिंग बायरिंग कराने की विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?