क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला अंतर्गत प्राणपुर विधानसभा के प्राणपुर प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर के चाहरदीवारी तथा मुख्य द्वार का निर्माण नहीं होने के कारण कार्य करने वाले कर्मी असुरक्षित महसूस करते हैं, यदि हाँ तो सरकार कब तक प्राणपुर प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का चाहरदिवारी तथा मुख्य गेट निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?