क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगें किः-क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला के मोरवा प्रखंड अन्तर्गत ररियाही पंचायत के रघुनाथपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अवस्थित है, जहाँ प्रसूति कक्ष की व्यवस्था नहीं है, साथ ही भवन जर्जर है तथा चाहरदिवारी नहीं है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त स्वास्थ्य केन्द्र के जर्जर भवन का जीर्णोद्धार, प्रसूति कक्ष एवं चाहरदिवारी का निर्माण कराने का विचार रखती हैं, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों ?