क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:क्या यह बात सही है कि अररिया जिलांतर्गत जोकीहाट प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जोकीहाट तथा पलासी प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पलासी में स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक पदस्थापित नहीं रहने के कारण उक्त प्रखंडों के महिलाओं को स्त्री रोग से संबंधित रोगों का इलाज कराने के लिए अररिया जाना पड़ता है, जिससे रोगियों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है, यदि हां तो सरकार कब तक उक्त स्वास्थ्य केंद्रों में महिला स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक के पद पर पदस्थापन कराना चाहती है, नहीं तो क्यों?