क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:1. क्या यह बात सही है कि बिहार राज्य में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना अन्तर्गत पटना मेडिकल कॉलेज में लगभग ₹200 करोड़ रुपये की लागत से सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना का शिलान्यास सरकार द्वारा 2 मार्च, 2019 को किया गया था;2. क्या यह बात सही है कि पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में 6 साल बीत जाने के बाद सिर्फ बिल्डिंग निर्माण हुआ है और अभी तक AHU, LIFT और मशीन का इन्सटॉलैशन नहीं होने के कारण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध नहीं है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार विलंब के कारण का पता लगा कर दोषियों पर कारवाई और अविलंब स्वास्थ्य सुविधा बहाल कराना चाहती है, हाँ तो कबतक नहीं तो क्यों ?