क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि पटना जिलान्तर्गत बख्तियारपुर प्रखण्ड के काला दियारा, रूपस महाजी, रूपस चिरैया, हरदासपुर दियारा एवं रामनगर सतभैया पंचायत वर्षा ऋतु में जलमग्न हो जाता है, जिस कारण आम जनता एवं खासकर प्रसव पीड़ित महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया नहीं हो पाती है, यदि हाँ तो सरकार उक्त पंचायतों में से एक स्थान चिन्हित कर 100 बेड का अस्पताल का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?