क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला के मनीगाछी प्रखण्ड अन्तर्गत अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र नेहरा का भवन काफी जर्जर है;2. क्या यह बात सही है कि अतिरिक्त स्वस्थ्य केन्द्र नेहरा का जमीन अतिक्रमित रहने के कारण भवन का निर्माण कार्य बाधित है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र नेहरा की भूखण्ड को अतिक्रमण से मुक्त करवाकर भवन का निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?