क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के विधान सभा क्षेत्र-सुगौली अन्तर्गत प्रखंड- रामगढ़वा में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पिपरपाती का भवन अत्यन्त जर्जर अवस्था में है जिस कारण स्वास्थ्य कर्मियों एवं आमजनों को इलाज कराने में असुविधा का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ तो सरकार उक्त केन्द्र का भवन निर्माण कार्य कबतक कराने को विचार रखती है, नही तो क्यों ?