क्या मंत्री, स्वास्थय विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि राज्य में सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों मे बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय सरकार द्वारा लिया गया है;2. क्या यह बात सही है कि सुपौल जिलान्तर्गत सुपौल प्रखंड के वीणा पंचायत के उप-स्वास्थ केन्द्र वीणा में आधारभुत संरचना जैसे-कमरा, चिकित्सक की कमी रहने के कारण जनमानस को प्राथमिक उपचार के लिए लगभग-08 कि0 मी0 दूर जाना पड़ता है ;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार उक्त उप-स्वास्थ्य केन्द्र में बेहतर सुविधा सहित भवन का निर्माण एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उत्क्रमित करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नही, तो क्यों?