क्या मंत्राी, उर्जा विभाग, यह बतलने की कृपा करेंगें किः-1. क्या यह बात सही है कि गयाजी जिला के प्रखंड फतेहपुर में विद्युत आपूर्ति हेतु दो पी0एस0एस0 है जिससे लगभग 93 कि0मी0 की परिधि में बिजली की आपूर्ति की जाती है। उक्त प्रखंड को नयी दिल्ली कोलकाता ग्रैंड कॉल रेलवे लाइन दो भागों में विभाजीत करती है। जबकि दो पी0एस0एस0 रेलवे लाइन के उत्तरी भाग में अवस्थित है इसलिए रेलवे लाइन के दक्षिणी भाग के लगभग नौडीहा, झरोग, जगतपुर सहित अन्य पंचायत को सुचारु रुप से विधुत आपूर्ति करने में विभाग को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है;2. क्या यह बात सही है कि फतेहपुर रेलवे लाईन के दक्षिणी क्षेत्रा में एक नया पी0एस0एस0 की स्वीकृति से प्रखंड फतेहपुर, बाराचट्टी एवं मोहनपुर के करीब 12 पंचायत के 125 से 150 गांवो को लाभ प्राप्त होगा;3. यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार फतेहपुर रेलवे लाईन के दक्षिणी क्षेत्र में एक नया पी0एस0एस0 बनवाने का विचार रखती है, हां तो कब तक नहीं तो क्यों?