क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही है कि पूर्णिया राजकीय मेडिकल कॉलेज में आई बैंक की सुविधा नहीं होने से सीमांत क्षेत्र पूर्णिया में होने वाले नेत्रदान का लाभ स्थानीय स्तर पर नहीं मिल पा रहा है और नेत्र प्रत्यारोपण हेतु आईजीआईएमएस, पटना पर निर्भर रहना पड़ता है, यदि हाँ तो सरकार पूर्णिया राजकीय मेडिकल कॉलेज में आई बैंक की स्थापना कराने का विचार रखती है, हॉ, तो कबतक, नही तो क्यों ?