क्या मंत्री,सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :—1. क्या यह बात सही है कि पूर्णिया प्रमंडल के युवाओं को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने, सीमांचल की प्रगति एवं राज्य के समग्र आर्थिक विकास में सहभागी हेतु पूर्णिया में आईटी पार्क की स्थापना नहीं हुई है , जबकि पूर्णिया में आईटी पार्क के निर्माण हेतु पर्याप्त सरकारी भूमि उपलब्ध है ; यदि हाँ तो सरकार बिहटा एवं दरभंगा की तर्ज पर पूर्णिया में आईटी पार्क स्थापित कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं, तो क्यों?