क्या मंत्री, सूचना एवं प्रावैधिकी विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-(1) क्या यह बात सही है कि वर्ष-2025 में बेल्ट्राॅन के द्वारा डाटा इंट्री ऑपरेटर का परीक्षा लिया गया था, जिसमें हिन्दी टंकण में करीब दस हजार अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए थे ;(2) क्या यह बात सही है कि बेल्ट्राॅन के द्वारा अधिसूचना में रिक्तियों का प्रकाशन नही रहने के बावजूद दस हजार अभ्यर्थियों में से मात्र पाँच हजार अभ्यर्थियों का ही पैनल जारी किया गया है, शेष अन्य पाँच हजार उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को छोड़ दिया गया है, जिस कारण शेष उत्तीर्ण अभ्यर्थी का भविष्य अधर में है ;(3) यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार शेष उत्तीर्ण डाटा इंट्री ऑपरेटरों का द्वितीय पैनल जारी कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नही तो क्यों ?