क्या मंत्री, वित्त विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिलान्तर्गत मुख्य कोषागार कार्यालय सासाराम एवं डिहरी में एक सहायक कोषागार कार्यलय का संचालन किया जा रहा है;2. क्या यह बात सही है कि सासाराम से डीहरी की दूरी 20 कि0मी0 है और बिक्रमगंज की दूरी 40 कि0मी0 है जबकि बिक्रमगंज अनुमंडल में कुल 08 प्रखण्ड एवं एक नगर परिषद् तथा 04 नगर पंचायत अवस्थित है इसके अलावे अनुमंडल कार्यालय तथा सहायक रजिस्ट्री कार्यालय भी संचालित हो रहे हैं ;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार बिक्रमगंज अनुमंडल में एक कोषागार कार्यालय स्थापित करने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक नहीं, तो क्यों ?